ब्रेकिंग न्यूज़ संभल
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
सम्भल में शेरपुर ग्राम प्रधान पति हाजी मोहम्मद अली सेट का क्षेत्र फिर से सुर्खियों में पसरी गन्दगी दे रही ग्रामीणों को बीमारियों का न्यौता
यूपी के जनपद सम्भल में विकास क्षेत्र पंवासा के हयात नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में फैली नालियों के साथ साथ नालियों से निकली गई गन्दगी ने गाँव भर को अपनी जद में ले रखा है जिस कारण गांव में लगे गन्दगी के अम्बार ने ग्रामीणों को बीमारी का न्यौता देना शुरू कर दिया हैलेकिन जिम्मेदार शेरपुर ग्राम प्रधान पति हाजी मोहम्मद अली सेट व उसके प्रतिनिधि सब कुछ जानते हुए भी इससे बेखबर है ओर भी तो क्यो नही उनको तो ग्राम शेरपुर से दूर सरायतरीन अपने निवास पर जिंदगी जो बसर करनी है
उनको ग्राम शेरपुर की समस्याओं व ग्रामीणों को हो रही परेशानी से क्या मतलब ग्राम शेरपुर में पहुची मीडिया ने जब ग्रामीणों से गन्दगी के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि
नालियों से निकाल कर गन्दगी को सड़क पर डाल दिया गया है लेकिन हफ्ता भर से इस गन्दगी को सड़क से नही उठाया गया है जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं
बाइट ग्रामीण विकास यादव शेरपुर निवासी
