Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ। मुश्ताक आब्दी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह पर लखनऊ में भव्य जश्न

 मुश्ताक आब्दी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह पर लखनऊ में भव्य जश्न


- उमड़ी सियासी व सामाजिक हस्तियों की भीड़

लखनऊ। बसपा के पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी उर्फ बाबी के बड़े भाई मुश्ताक आब्दी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह (सिल्वर जुबली) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ठाकुरगंज स्थित ज़हेरा कॉलोनी में आब्दी के सेलिब्रेशन मैरिज हाल में बड़े ही धूमधाम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया।

सिल्वर जुबली पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर आब्दी परिवार को मुबारकबाद पेश की तथा मुश्ताक आब्दी और उनके परिवार के लिए लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की दुआएं कीं। आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया और पारंपरिक लखनऊव्वा व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी तथा ग्राम पंचायत बहेरा सादात के पूर्व प्रधान ताज आब्दी ने अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुश्ताक आब्दी को शादी की 25वीं सालगिरह की मुबारकबाद दी और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

बसपा के पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी के समर्थकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आब्दी परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी एवं उनके बड़े भाई इश्तियाक आब्दी उर्फ राजू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe