फर्रुखाबाद मेला राम नगरिया में सबसे अधिक भुने आलू की बिक्री मूल्य 100 रुपये प्रति किलो
आलू 100 रुपए किलो।
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
एंकर.फर्रुखाबाद मेला राम नगरिया में सबसे अधिक भुने आलू की बिक्री हो रही है मूल्य 100 रुपये प्रति किलो है जबकि सातनपुर मंडी में नये आलू का भाव 381 रुपये प्रति कुंतल से 531 रुपये प्रति कुंतल रहा बीच रहा जिसमें ज्यादातर आलू की खरीदारी इन्हीं दामों पर रही मंडी में पीली मिट्टी में पैदा हुए मोटे आलू की मांग अधिक रही जिसके चलते इस किस्म के आलू के भाव ऊंचे बने रहे बीते दिन आलू की आमद कम रही बीते दिन मंडी में 100 मोटर आलू की आमद दर्ज की गई व्यापारीयों का कहना है कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनो में भाव में ज्यादा उतार चढाव की संभावना नहीं है।वहीं दूसरी ओर भुना हुआ आलू पूरे शहर में 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है एक माह तक गंगा तट पर चलने वाला मेला श्री राम नगरिया में आने वाले बाहर के श्रद्धालु हो या क्षेत्रीय श्रद्धालु हो मेला में जाने वाले लोग विना आलू खाते नहीं आते गंगा किनारे रेत में भुना आलू एकदम सफ़ेद दिखाई देता है।जिससे उसका छिककल अपने आप ही खत्म हो जाता है।साथ में मिलने बाला नमक और चटपटी चटनी उसके स्वाद को और बढ़ा देती है गंगा किनारे कई परिवार दिनभर आलू की बिक्री में व्यस्त नजर आते हैं।बहुत ही बड़े प्यार से ग्राहकों को बुलाकर बैठाकर आलू खिलाते हैं।जिससे ग्राहक भी परिवार सहित आलू खाकर मेले का आनन्द उठाते है।जैसे जैसे सर्दी बढ़ रही है। बिक्री बढ़ती जा रही है।कई परिवारों का सहारा भुने आलू बन गया है प्रतिदिन लाखों रुपए की बिक्री भुने आलू की हो रही है।
मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांचाल घाट मेला रामनगरिया का है
