लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
सराफा व्यवसाईयों द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम दिया ज्ञापन
सराफा एसोसिएशन द्वारा सोने चांदी की कीमतों की बढ़ोतरी के बाद सराफा बाजार की व्यवस्था बेहतर करने तथा व्यवसाईयों के ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों पूर्व सोने एवं चांदी के गिरवी आभूषणों को लेकर झूठी और असत्य शिकायत बिना ठोस प्रमाण के कर रहे हैं जिससे व्यवसाईयों में आक्रोश है बिना ठोस आधार के शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के नाम आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम को ज्ञापन दिया है इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश जागलवा , सचिव निलेश जागलवा ,व्यापारी महासंघ अध्यक्ष दिनेश कोठारी , सहित सर्राफा व्यवसाईय उपस्थित थे