हरदोई मल्लावां पुलिस ने तीन गिरोहबंद समाज विरोधी इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई। थाना मल्लावां पुलिस द्वारा थाना माधोगंज पर पंजीकृत गिरोहबंद समाज विरोधी संबंधित अभियोग में कार्रवाई करते हुए तीन इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी माधोगंज द्वारा अभियुक्त सर्वेश यादव उर्फ श्यामकिशोर पुत्र दयाराम निवासी ग्राम चंदौली, मिथुन पुत्र मानसिंह एवं अन्नू पुत्र गुलजारीलाल निवासीगण ग्राम कंजडपुरवा, थाना माधोगंज, जनपद हरदोई सहित कुल चार अभियुक्तों के विरुद्ध संगठित गिरोह बनाकर चोरी जैसे जघन्य अपराध करने एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना मल्लावां पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उपरोक्त तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शिवाकांत पांडेय उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय हेड कांस्टेबल अवलेंद्र कुमार कांस्टेबल अमित कुमार कांस्टेबल शिवम मौजूद रहे।
