मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट 9827618779
*मुंबई महानगर पालिक की जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न, आतिशबाजी कर मनाई खुशियां*
*भाजपा को जनता ने दिया विजयी आशीर्वाद: शेषराव यादव*
छिंदवाड़ा। मुंबई महानगर पालिक में "कमल" खिलने पर जिला भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। जिला भाजपा कार्यालय में आतिशबाज़ी के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मुंबई महानगर पालिक चुनाव परिणाम आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस जनाधार खो चुकी है।मुंबई महानगर पालिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा मुंबई महानगर पालिक में भाजपा को मिली इस अभूतपूर्व विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं तथा मुंबई महानगर पालिक क्षेत्र के भाई–बहनों को भाजपा को दिए इस विजयी आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, भारत घई, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेन्द्र चौहान, दिन्शु यादव, संजीव रंगू यादव, प्रमोद शर्मा, लोकेश डेहरिया, राकेश माइकल पहाड़े, अरूण गद्रे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, विजय नामदेव, जुगल यादव, कुबेर सूर्यवंशी शैलेन्द्र, गोपाल यदुवंशी, दीपक कोल्हे, खुशनयन सूर्यवंशी, दीपक कोल्हे, रूपेश कैथवास, तरूण सोनी, निन्ना शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
