Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: सांप के काटने से बचाव एवं प्राथमिक उपचार पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

 * मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट.  9827618779       

सांप के काटने से बचाव एवं प्राथमिक उपचार पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित* 

*छिंदवाड़ा/ 16 जनवरी 2026 /* कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में "सांप के काटने से बचाव एवं प्राथमिक उपचार" विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्नेकबाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष एवं संस्थापक सुश्री प्रियंका कदम के सहयोग से संपन्न हुई।


कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ ही फील्ड के  अधिकारियों में सभी एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सुश्री प्रियंका कदम द्वारा सांपों के प्रकार, उनकी प्रकृति, चिन्हांकन, सांप के काटने की स्थिति में त्वरित एवं सही प्राथमिक उपचार, मिथकों से बचाव तथा वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। जमीनी स्तर पर मौजूद चुनौतियों और सर्पदंश से मृत्यु एवं विकलांगता की संख्या कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह पूर्व सावधानी बरतने पर सर्पदंश की घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है और समय पर सही उपचार से सर्पदंश से होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।


कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का इस विषय में जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जनसामान्य को सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

    उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य जनहित में सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम की दिशा में प्रयास करना है, जिससे अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ समाज में सर्पदंश के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी समय में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आपदा प्रबंधन की टीम के लिए भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।कार्यशाला में सर्पदंश उपरांत भी अपनी हिम्मत से अपने बच्चे को बचाने में सफल रही मां, श्रीमती बालकुमारी चंद्रवंशी निवासी ग्राम धनौरा भी उपस्थित थीं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe