Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत किया श्रमदान, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

 कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत किया श्रमदान, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव

कांकेर जिला ब्यूरो

पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत बड़ेकापसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालाब गहरीकरण कार्य में हिस्सा लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि मनरेगा श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ सीधा संवाद किया। अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार साजिश के तहत मनरेगा के बजट और स्वरूप में बदलाव कर रही है, जिससे ग्रामीणों के 'काम के अधिकार' पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और श्रमिकों के हक की लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ी जाएगी।

इस अभियान में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की आलोचना की। उनके साथ पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, कापसी मंडल अध्यक्ष भुवन बढ़ई,

गौतम बिस्वास और पूर्व नगर पंचायत पार्षद अमर मंडल ने भी अपने विचार रखे।

"भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब मजदूरों के हक को छीनने का प्रयास कर रही है। हम हर स्तर पर मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।" इंद्रजीत विश्वास ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe