वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित के 74 वें जन्म दिवस पर गंजलालाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिवर का हुआ आयोजन।
चन्दगीराम मिश्रा
मल्लावा विकास खंड के गंजलालाबाद में वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित के 74 वें जन्मदिवस पर अभिषेक दीक्षित ग्राम प्रधान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, दवा वितरण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।स्वास्थ्य मेले के दौरान आंखों की जांच कराई गई तथा पहले से जिन मरीजों के नेत्र ऑपरेशन हो चुके थे, उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग देकर उत्साहवर्धन किया गया।वही ग्रामीणों ने इस जन कल्याण कारी पहल की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय शंकर शुक्ला, विशाल जायसवाल पारस दीक्षित सपा नेता टिल्लू भैया, सपा नेता विप्र , शिवाकांत दीक्षित, नन्हे भैया, रामू त्रिपाठी अविनाश, सुधीर मेंबर शानू रमाशंकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित एडवोकेट द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।आयोजक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

