Location:देवघर,झारखंड
मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
Slug- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया जोर
Anchor: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय देवघर दौरे के दौरान सोमवार को बीएलओ के साथ संवाद किया।उन्होंने स्वच्छ मतदान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण को अनिवार्य बताया।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और जिला कलेक्टरों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में पारदर्शी चुनाव और मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि देश के 12 राज्यों में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) शुरू किया गया है,जिसे जल्द ही झारखंड सहित पूरे देश में लागू किया जाएगा।इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से गैर-संवैधानिक रूप से रह रहे लोगों के नाम हटाना है।अनुच्छेद 326 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता होने के लिए भारतीय नागरिकता अनिवार्य है।इसी आधार पर मतदाता शुद्धिकरण की प्रक्रिया तेज की जा रही है।मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया बहुत ही सरल और पारदर्शी है, जिसमें आम जनता को दावे और आपत्तियां दर्ज करने का पर्याप्त समय मिलता है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शुद्ध मतदाता सूची ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार है और आने वाले चुनावों को इसी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
इमेज
