Location:रांची/झारखंड
मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
Slug:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी से की मुलाकात
•खेल मैदान और सरकारी सहयोग का दिया भरोसा•
•प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी•
•मुख्यमंत्री ने रांची जिला प्रशासन को दिया निर्देश•
•अनुष्का कुमारी के गांव रुक्का में विकसित होगा खेल मैदान•
परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए दिए आदेश,
Anchor :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड की प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कल शिष्टाचार मुलाक़ात की।इस दौरान उन्होंने अनुष्का को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हौसला बढ़ाया,वही मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुष्का के लिए ये नया साल और भी बेहतर साबित हो और वो अपने खेल के माध्यम से देश-दुनिया में अलग पहचान बनाए इसके लिए वो उन्हें शुभकामनाएं देते है।साथ ही मुख्यमंत्री ने अनुष्का कुमारी को सम्मानित करते हुए स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की और कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है।मुख्यमंत्री ने अनुष्का से कहा कि वो निश्चिंत होकर अपने खेल पर ध्यान दें,सरकार उनकी हर जरूरत में उनके साथ खड़ी है।इसी के साथ मुख्यमंत्री ने रांची जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि अनुष्का कुमारी के गांव रुक्का (ओरमांझी प्रखंड,रांची)में एक खेल मैदान विकसित किया जाए,इसके अलावा उन्होंने अनुष्का के परिजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और साफ़ कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा।
