मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा ग्रामीण, चांद, बिछुआ एवं खमारपानी मंडल की ली संगठनात्मक बैठक*
*जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।*
*अपनी विचारधारा को आगे रखकर बेहतर तरीके से संपन्न कराने वाले कार्यकर्ता ही आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं: शेषराव यादव*
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा ग्रामीण, चांद, बिछुआ एवं खमारपानी मंडल की मंडलों में पहुंचकर मंडल की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सभी को साथ लेकर चलती आ रही है। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वही कार्यकर्ता निर्माण और व्यक्ति निर्माण की शुरूआत है। कार्यक्रमों को अपनी विचारधारा को आगे रखकर बेहतर तरीके से संपन्न कराने वाले कार्यकर्ता ही आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। भारत वशुधैव कुटुंबकम और विश्व का कल्याण की अवधारणा को लेकर कार्य करने वाला देश है। ऐसे में भारत विश्व का कल्याण करें, इसके लिए हमें अपने राष्ट्र को मजबूती देनी होगी। भारत को मजबूती तभी मिलेगी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश की बागडोर को संभाले रखें। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश का नेतृत्व करते रहें, इसके लिए हमें भाजपा संगठन को अपने बूथ पर इतना मजबूत करना होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इन 2 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। मध्यप्रदेश औद्योगिक कारण में नए आयामों को छू रहा है तो वहीं लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के किसानों को केंद्र के साथ मिलकर किसान सम्मान निधि से सम्मानित कर रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव शेषराव यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, लखन पटेल, बीएलए 1 विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र मिगलानी, चन्द्रभान सोनी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, नीरज सिंह ठाकुर, शैलेष चौपड़े, गोपाल कवरेडती, दानसिंह ठाकुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पटेल, मंडल सहप्रभारी दिनेशकांत मालवीय, मंडल महामंत्री श्रीमती फुलेश सूर्यवंशी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश रघुवंशी, बलवान चौरिया, कार्यालय मंत्री रामकिशन कुमरे, आईटी सेल प्रभारी आशिक, मन की बात प्रमुख गोपाल रघुवंशी, मनोहर पटेल, करण यदुवंशी, रामादीन दुबे सहित छिंदवाड़ा ग्रामीण, चांद, बिछुआ एवं खमारपानी मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।



