*यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से सवर्ण समाज में खुशी, जताया आभार*
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 News
हरदोई। यूजीसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सवर्ण समाज में खुशी की लहर देखने को मिली। फैसले का स्वागत करते हुए प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे समाज की “प्रथम जीत” बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज में बढ़ रही खाई को रोकने की दिशा में एक अहम कदम है। “हम सब हिंदू एक है” लेकिन इस तरह के कानून समाज के बीच खाई पैदा करने का काम करते है।