ब्रेकिंग न्यूज़ संभल
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
संभल के 32 बच्चों ने लखनऊ गणतंत्र दिवस परेड में किया जिले का नाम रोशन
उम्मीद संस्था के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड, लखनऊ में सहभागिता करने वाले संभल जिले के 32 बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक एवं सहयोगी भी सम्मानित हुए।जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र/स्मृति चिह्न प्रदान कर उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और यह समाज में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों की नियमित प्रैक्टिस एवं तैयारी में सहयोग देने वाले प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय को बच्चों को उपलब्ध कराए गए पुलिस सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासनात्मक समर्थन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उम्मीद की कार्यक्रम प्रमुख डॉ रैना शर्मा ने कहा कि
“इन बच्चों का लखनऊ तक पहुँचना केवल एक परेड नहीं, बल्कि संघर्ष से आत्मविश्वास तक की यात्रा है। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से ही यह सपना साकार हो सका।”
सम्मान समारोह प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

