हरदोई संडीला 7 जनवरी को भ्रमण पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह सदस्य एकता सिंह।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
संडीला हरदोई मे महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान सदस्य एकता सिंह चौहान का दौरा सात जनवरी को महिला योजनाओं व उत्पीड़न मामलों की करेंगी समीक्षा।(राज्यमंत्री स्तर) महिला आयोग की सदस्य 7जनवरी बुधवार को जनपद भ्रमण पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे बटलर पैलेस,डालीबाग लखनऊ से प्रस्थान कर 11 बजे स्थानीय गेस्ट हाउस हरदोई पहुंचेंगी। यहां महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार,समाज कल्याण,स्वास्थ्य,बेसिक व माध्यमिक शिक्षा,पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण,अल्पसंख्यक कल्याण,उद्योग,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,पंचायती राज,कौशल विकास,परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक व जनसुनवाई आयोजित होगी।इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष सदस्य जनपद में महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा करेंगी।जिसमें पुलिस अधीक्षक अथवा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को प्रोटोकॉल,सुरक्षा व्यवस्था,नोडल अधिकारी नामित करने तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
.jpg)
