Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर डिग्री कॉलेज को मिली आधुनिक पुस्तकालय की सौगात, छात्रों के लिए खुले नए अवसर

 ब्यूरो शेख शमीम जामताड़ा


फतेहपुर डिग्री कॉलेज को मिली आधुनिक पुस्तकालय की सौगात, छात्रों के लिए खुले नए अवसर

फतेहपुर स्थित डिग्री कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई, जहां सोमवार को नव निर्मित आधुनिक पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने फीता काटकर किया। पुस्तकालय के शुभारंभ से कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान की आत्मा है, जहां से ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को पुस्तकों से जोड़ना बेहद आवश्यक है, ताकि वे सही मार्गदर्शन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।


उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण और शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में भी आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। फतेहपुर डिग्री कॉलेज में शुरू किया गया यह पुस्तकालय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नव स्थापित पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आधुनिक संदर्भ ग्रंथ, पत्र-पत्रिकाएं एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। शांत, सुव्यवस्थित और अध्ययन-अनुकूल वातावरण में छात्र लंबे समय तक अध्ययन कर सकेंगे, जिससे उनकी तैयारी और अधिक मजबूत होगी।

कार्यक्रम में फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव परेश यादव, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तकालय के शुभारंभ को क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसका स्वागत किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe