फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
सपा जिलाध्यक्ष बोले-ब्राह्मण जिस पार्टी में, वही सत्ता में: बड़ी संख्या में ब्राह्मण सपा में आ रहे, 2027 में सरकार बनेगी
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि ब्राह्मण जिस पार्टी में जाते हैं, वही पार्टी सत्ता में आती है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज सपा से जुड़ रहा है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो रहा है।जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि यदि बृजेश पाठक भाजपा छोड़ दें, तो वे अपने दम पर वार्ड मेंबर का चुनाव भी नहीं जीत सकते। यादव ने पाठक के मुसलमान समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि मुसलमान को लेकर उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है।
चंद्रपाल सिंह यादव ने दोहराया कि 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने चुनौती दी कि जब ब्राह्मण किसी दूसरी पार्टी को छोड़कर किसी दल में आने लगते हैं, तो समझ लेना चाहिए कि वह पार्टी सत्ता में आने वाली है।
उन्होंने ब्राह्मणों को बुद्धिमान बताते हुए कहा कि वे पहले से ही जान लेते हैं कि कौन सी पार्टी सत्ता में आने वाली है। यादव ने जोर देकर कहा कि बड़ी संख्या में ब्राह्मण दूसरी पार्टियों को छोड़कर सपा में आ रहे हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी में ही उनका सबसे अधिक सम्मान है।
