हरदोहरदोई के वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा व श्रीकृष्ण शास्त्री बने भाजपा
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचन के अंतर्गत लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के बाद महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया। इस क्रम में भाजपा अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री को राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम” के सिद्धांत पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सौंपे गए इस नए दायित्व को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा उत्तर प्रदेश नेतृत्व का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


