*पखांजूर: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन हालदार ने दर्ज कराई शिकायत, पूर्व महामंत्री आशित सरकार पर लगाया छवि धूमिल करने का आरोप*
रिपोर्टर/उत्तम बनिक पखाजौर
परलकोट क्षेत्र के बांदे में भारतीय जनता पार्टी के भीतर आपसी विवाद अब थाने की दहलीज तक पहुँच गया है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन हालदार ने अपने समर्थकों के साथ बांदे थाना पहुँचकर मंडल महामंत्री आशित सरकार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।रतन हालदार का आरोप है कि मंडल महामंत्री आशित सरकार द्वारा उनके माता के तेरहवीं के दिन गाली-गलौज करने का झूठा आरोप लगाया गया है। हालदार के अनुसार, यह पूरी साजिश उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को खराब करने के उद्देश्य से रची गई है।
रतन हालदार ने अपने आवेदन में निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया है:
उन पर लगाए गए अभद्रता और गाली-गलौज के सभी आरोप निराधार और असत्य हैं।
बिना किसी आधार के उन पर कीचड़ उछाला जा रहा है ताकि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और मान-सम्मान को ठेस पहुँचाई जा सके।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की गहनता से जाँच करने और झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
राजनीतिक हलचल तेजइस घटना के बाद से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। रतन हालदार ने साफ तौर पर कहा कि वे इस तरह की ओछी राजनीति का शिकार नहीं होंगे और अपनी गरिमा की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे।
फिलहाल, पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

