क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति दो महत्वपूर्ण एनीकट का भूमि पूजन।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
कापसी मंडल के अंतर्गत झाड़कट्टा और यशवंत नगर पंचायत के बारदा नदी पर दो महत्वपूर्ण एनीकट (स्टॉप डैम) का भूमि पूजन होने से क्षेत्र वासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह परियोजना सिंचाई विभाग की एक बड़ी सफलता है, जिससे क्षेत्र के किसानों और निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।झाड़कट्टा में 370.05 लाख की लागत से और बारदा में 622.46 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ये एनीकट न केवल भूजल स्तर को बढ़ाएंगे, बल्कि कृषि और पशु पेयजल के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया। विधायक ने भूमि पूजन के साथ ही, झाड़कट्टा में दो हैंडपंप और एक सामुदायिक भवन की घोषणा भी की। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी मांगों को पूरा करने का वादा भी किया, जिससे स्थानीय जनता का विश्वास और बढ़ गया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सिंचाई विभाग का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र मेश्राम और एसडीओ सिंचाई कापसी आर एल धीवर के कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से ही इन परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सका है। इन अधिकारियों ने न केवल तकनीकी पहलुओं को सुदृढ़ किया, बल्कि योजना को समय पर और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान पर जिला उपाध्यक्ष दीपंकर दत्ता, जिला पंचायत सदस्य दीपंकर राय, कापसी मंडल उपाध्यक्ष सुहास राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष नमिता, फूलवती मंडावी , ऊषा शील , स्मृति राय , मंडल महामंत्री बिमल साहा, मंडल मंत्री स्वरूप चक्रवाती, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार, पखांजुर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामला सरकार समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह दोनों एनीकट परियोजनाएं न केवल सिंचाई विभाग की दक्षता को दर्शाती हैं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और कृषि उन्नति के द्वार भी खोलेंगी।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई कापसी आर एल धीवर से बात करने पर उन्होंने बताया बारदा नदी पर दो महत्वपूर्ण एनीकट (स्टॉप डैम) लगभग 300- 350 हेक्टेयर भूमि सिंचाई होगी।
एवं काजवे बनने से झाड़कट्टा गांव के ग्रामीणों को पखांजूर मुख्य धारा पहुंचने के 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त घूमने से राहत मिलेगा।
.jpg)