Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बरहरवा (साहिबगंज): रेलवे एक्ट उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: बरहरवा स्टेशन पर कैंप कोर्ट, 84 लोग गिरफ्तार, ₹18,209 जुर्माना वसूला

 रेलवे एक्ट उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: बरहरवा स्टेशन पर कैंप कोर्ट, 84 लोग गिरफ्तार, ₹18,209 जुर्माना वसूला


रिपोर्ट: ओम प्रकाश साह

बरहरवा (साहिबगंज): रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दिनांक 09.12.2025 को बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और न्यायिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। माननीय रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट साहेबगंज राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व निर्धारित कैंप कोर्ट कार्यक्रम के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गहन छापेमारी कर रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया।

*छापेमारी और गिरफ्तारी का विवरण*

आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उनकी टीम में उपनिरीक्षक/लाल बहादुर माझी, सहायक उपनिरीक्षक /सुरेश पासवान, सहायक उपनिरीक्षक /एस.के.भारती, हेड कांस्टेबल/ए.सी. दास, हेड कांस्टेबल/मजनू सोरेन, और कांस्टेबल/ अनिल कुमार सह, जितेंद्र प्रसाद यादव, चंदन कुमार राम, प्रवीण कुमार, जय सिंह, ए.डी. चौधरी, सतीश कुमार, शहजाद अंसारी, बबलू मुर्मू, राकेश कुमार, अजय कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

गहन छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए 84 लोगों को बरहरवा के वीआईपी लॉन्ज में स्थापित कैंप कोर्ट में रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट साहेबगंज के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों का विवरण निम्नलिखित है:

 * धारा 167 (अनाधिकृत हॉकर/विक्रेता): 20 लोग

 * धारा 147 (रेलवे संपत्ति पर अतिचार/अनाधिकृत प्रवेश): 07 लोग

 * धारा 159 (रेलवे परिसर में उपद्रव/न्यूसेंस): 13 लोग

 * धारा 162 (खतरा पैदा करना): 26 लोग

 * धारा 144 (ज्वलनशील सामग्री ले जाना): 04 लोग

 * धारा 145 (नशे में उपद्रव/गाड़ी में बाधा): 14 लोग

 * कुल गिरफ्तार: 84

*जुर्माना वसूली*

 मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश पर इन सभी 84 लोगों से कुल ₹18,209/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा, अन्य अभियानों के तहत भी जुर्माना वसूला गया:

 * ट्रेन चेकिंग: ट्रेन नंबर 13032 जयनगर पैसेंजर में साहिबगंज से बरहरवा तक चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 35 लोगों से भी जुर्माना वसूला गया।

 * सामान चेकिंग: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिना बुक किए गए सामान पर 04 लोगों से कुल ₹640/- का जुर्माना किया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe