रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
गायत्री चेतना केन्द्र मोडासा में यज्ञ अनुष्ठान प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
वर्तमान पर्यावरणीय स्थिति एवं वैश्विक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए घर-घर यज्ञ संस्कृति विकसित करने, वातावरण को शुद्ध करने एवं दैवीय चेतना का प्रसार करने के उद्देश्य से गायत्री चेतना केंद्र, मोडासा में यज्ञ अनुष्ठान एवं मंत्र शुद्धि प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि गायत्री चेतना केंद्र, मोडासा वर्तमान में बाल संस्कार, 'आवो घड़ी संस्कारवान दृढ़ अभियान', वृक्ष गंगा अभियान, बालिका-किशोरी कौशल शिक्षा और नशामुक्ति आंदोलन जैसे कई समाज उपयोगी और संस्कारोन्मुख कार्यक्रम चला रहा है।
ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से गायत्री परिवार संस्कृति के संरक्षण, पर्यावरण की शुद्धि और मानव जाति में आध्यात्मिक चेतना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


