Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर फिर मौत का तांडव, तीन बाईकों की भिड़ंत में किशोर की मौत, 5 घायल

 रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद


एंकर इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर फिर मौत का तांडव, तीन बाईकों की भिड़ंत में किशोर की मौत, 5 घायल

मोहम्मदाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर फूलन श्री स्कूल के पास तीन बाइकों की टक्कर में एक 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार को जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है।


मृतक छात्र की पहचान नगला सुभान खां निवासी संजीव कुमार के पुत्र रितिक के रूप में हुई है। रितिक अपने बुआ के पुत्र आर्यन के साथ एक बाइक पर सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितिक की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार, हरकमपुर नगरिया निवासी राम अवतार (62) कमल सिंह भट्टा पर मुनीम का काम करते हैं। वे अपनी ड्यूटी से लौटते समय भट्टे के ट्रैक्टर ड्राइवर धर्मवीर (55) के साथ बाइक पर थे। फूलन श्री स्कूल के पास पहुंचने पर, पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर कुसज्जापुर निवासी कन्हैयालाल उर्फ संजय (26) और तालग्राम, कन्नौज निवासी राहुल (26) सवार थे। तभी पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी इन बाइकों से टकरा गई, जिस पर रितिक और आर्यन सवार थे।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. सन्नी मिश्रा ने राम अवतार, धर्मवीर, कन्हैयालाल और राहुल को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe