Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 196 जोड़े (179 हिन्दु एवं 17 मुस्लिम जोड़े) बंधे दाम्पत्य सूत्र में

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी

दिनांक 03 दिसम्बर 2025


*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक उत्सव की भांति : मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष* 


*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 196 जोड़े (179 हिन्दु एवं 17 मुस्लिम जोड़े) बंधे दाम्पत्य सूत्र में

एंकर

झांसी : समाज कल्याण विभाग झांसी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सर्व जातीय सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत "सामूहिक विवाह कार्यक्रम" का आयोजन रामराजा गार्डन कोछभांवर झांसी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 

          इसके पश्चात जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

         इस दौरान मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शुमार सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब एवं निराश्रित महिलाओं के विवाह की समस्याओं का निराकरण किया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत उन सभी 196 नवयुगल जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने इस आयोजन का प्रतिभागी बन दहेज प्रथा जैसी एक बड़ी कुरीति को तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सामूहिक विवाह में उपस्थित समस्त जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारे लिए एक उत्सव की भांति है और यह उत्सव दो परिवारों को अटूट बंधन में बंधने के साथ ही नये रिश्तों को जन्म देता है, इसी उत्सव को मनाने के लिए हम सभी यहां उपस्थित हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि गरीब के घर जब बेटी जन्म लेती है तो उनको यह चिंता होती है कि अपनी बेटी का विवाह कैसे करेंगे। हमारी सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की और आज इस योजना के माध्यम से गरीब एवं निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में समाज के अन्तिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस गरीब के पास बेटियां होती हैं उनको यह चिंता होती हैं कि पैसों के आभाव में बेटी के हाथ कैसे पीले करें। हमारे मा0 मुख्यमंत्री जी ने ग़रीबी और समस्या को करीब से देखा है, इसलिए उन्होंने ग़रीब की बेटी की शादी की चिंता दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहने वालों की प्रत्येक बेटी "सरकार की बेटी" है, उस बेटी के विवाह के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी ने ऐसी महत्वाकांक्षी योजना से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में हमारी बिटिया के विवाह का दायित्व निभाया है। आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पण्डाल इस बात का साक्षी है, कि एक ही मंच पर दूर-दूराज से आये वर-वधुओं को हमारे मा0 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। 

 कार्यक्रम में मा0 सदस्य, विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि निराश्रित और गरीब की बेटियों की शादी की समस्या को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया है।महानगर अध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक योजना समाज के लिए कारगर साबित हो रही है जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके पास पुत्र की शादी करने हेतु समुचित संसाधन नहीं है उनके लिए अमृत साबित हो रही है

     

जिलाध्यक्ष, भाजपा, अनुसूचित मोर्चा, कपिल बिरसेनिया द्वारा कहा गया कि वर्तमान सरकार समाज में प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति के कल्याणार्थ पूर्ण तत्परता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी जोडे अलग-अलग समाज एवं धर्म से है। सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ पाकर अभिभावकों की बेटियों की शादियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का सुअवसर अभिभावकों को प्राप्त हो रहा हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा नव युगल वर-वधुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये। इस समारोह में 196 जोड़े (179 हिन्दु जोड़े व 17 मुस्लिम जोड़े) दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

           कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीति शास्त्री द्वारा किया गया। अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

       कार्यक्रम में मा0 सदस्य, विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, अनुसूचित मोर्चा, कपिल बिरसेनिया, सदस्य राज्य सलाहकार समिति संतराम पेंटर, उप निदेशक समाज कल्याण श्री एस एन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता यादव, लेखाकार मयंक भारद्वाज, वरिष्ठ सहायक मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण व भारी संख्या में नव युगल वर वधु एवं उनके परिजन मौजूद रहे।


कैमरामैन शुभम के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe