मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट:
*जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुउद्देशीय कार्यक्रम मन की बात का 129 वे संस्करण का प्रसारण किया गया आयोजित*
*मन की बात अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात नहीं रह गई है अब यह 'जन की बात' बन चुकी है: शेषराव यादव*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से जन जन के मन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगा रहे हैं: शेषराव यादव*
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुउद्देशीय कार्यक्रम मन की बात का 129 व संस्करण रविवार को प्रसारित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया।मन की बात कार्यक्रम देखने के उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को पूरे महीने भर के अपने अनुभव को मन की बात के माध्यम से साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात नहीं रह गई है अब यह 'जन की बात' बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम इतना लोकप्रिय हो चुका है कि अब लोग बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 2025 में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया और साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, विकास की संभावनाओं और भविष्य के लिए योजनाओं पर भी चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मन की बात में जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। इस साल ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने देखा आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष भी 2025 में पूरे हुए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से जन जन के मन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगा रहे हैं।मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, दिन्शु यादव, पार्षद दिवाकर सदारंग, वेटमिंटन एशोसिएशन छिंदवाड़ा कोच जावेद खान, तरूण विश्वकर्मा, हरीश खण्डेलवाल, भारत चौकसे, वैभव वाडिवा, आरव शर्मा, राहुल सिसोदिया, जानवी विश्वकर्मा, लक्ष्मी मार्को, अदिति बघेल, तनिष विश्वकर्मा, दीपक कोल्हे, मनीष निर्मलकर, कृपाशंकर सूर्यवंशी, मनोज चौरे, विकास राय, कमल वाजपेयी, यमन साहू, राही साहू, भास्कर लंदी, मनीष ठाकरे, रिंकू सिंग, जय ठाकुरबड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

