आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 03 दिसम्बर 2025
विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम बचपन डे केयर सेन्टर में सम्पन्न
06 व्हील चेयर, 08 एम०आर० किट, 02 ब्लाइण्ड स्टिक एवं 34 ट्राईसाईकिल वितरित
झांसी।आज बचपन डे केयर सेन्टर, झाँसी में प्रवेशित दिव्यांग बच्चों के साथ 'विश्व दिव्यांग दिवस' मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आरम्भ किया गया। सेन्टर में अध्ययनरत श्रवणबाधित दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्पेशल एजूकेटर एच०आई० के मार्गदर्शन में की गयी एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों द्वारा कविता सुनायी गयी।कृष्ण पाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को विश्व दिव्यांग दिवस' को गनाये जाने के उद्देश्यों के बारे में बताया और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की साथ ही विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित विशेष विद्यालयों के बारे में भी बताते हुए अभिभावकों को अपने दिव्यांग बच्चे को प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज, झाँसी एवं विपुल शिव सागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, झाँसी ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अध्यक्ष रूचि अरोरा, इनरव्हील क्लब से ममता, स्वैच्छिक संस्था सक्षम से मोनिका गोस्वामी एवं समस्त अभिभावकगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन संध्या चौहान, समन्वयक जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, झाँसी द्वारा किया गया।
विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में 06 व्हील चेयर, 08 एम०आर० किट, 02 ब्लाइण्ड स्टिक एवं 34 ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। चन्द्रशेखर, समन्वयक बचपन डे केयर सेन्टर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर विशेष शिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार पाण्डेय, कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के समस्त स्टाफ बन्दना वर्मा, अनूप रजक बचपन डे केयर सेन्टर समस्त कार्मिकों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
