कुशीनगर से ब्यूरो रिपोर्ट ttn24
*कुशीनगर जिलाधिकारी पिपरा खुर्द जाकर बुखार से दो मासूमों की मृत्यु पर परिवारजनों से मिले, गांव में लगाया मेडिकल कैम्प*
*आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 56 बच्चों की हुई जांच*
*मवेशियों को आबादी से दूर रखने एवं साफ -सफाई बनाये रखने का डीएम ने किया अपील*
कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया विकास खंड ग्राम सभा पिपरा खुर्द के टोला गुलहरिया में बुखार से पीड़ित दो मासूम बच्चों की मृत्यु होने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी विंदिता श्रीवास्तव तथा मुख्य चिकित्साधिकारी चंद्रप्रकाश ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 56 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से 14 बच्चों के ब्लड सैंपल जांच हेतु मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से घबराने की जरूरत न होने की अपील की है।

