Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: मुनादी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, शिफ्टिड/मृतक की दें जानकारी:- जिला निर्वाचन अधिकारी

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झाॅसी

दिनाॅक 03 दिसम्बर 2025


 मुनादी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, शिफ्टिड/मृतक की दें जानकारी:- जिला निर्वाचन अधिकारी  


  जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की संशोधित तिथि की दी जानकारी 


  जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों से मांगा सहयोग 


  जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अनुरोध बीएलए सभी बीएलओ के साथ करें भ्रमण, पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे 

झांसी: जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट में नवीन सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियां को एक सप्ताह बढ़ाते हुए संशोधित तिथियां जारी कर दी गई है। 

      जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि संशोधन तिथियां के अनुसार 11 दिसम्बर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। मतदेय स्थलों का संभाजन भी 11 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण एवं आलेख्य नामावली की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर, 2025 को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। 16 दिसम्बर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 16 दिसंबर, 2025 से 07 फरवरी, 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ द्वारा किया जाएगा। 10 फरवरी, 2026 को आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करना है। प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

     जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक में 12 लाख से अधिक लगभग 79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है, साथ ही अब तक 133 मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 347 बूथों पर बीएलओ द्वारा 91से100% तक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष बूथों पर बीएलओ द्वारा युद्धस्तर पर गणना प्रपत्रों को जमा करते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चूंकि एक सप्ताह की अवधि और मिल गई है, इसलिए BLO को अनावश्यक मानसिक दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। पर्याप्त समय है जिसमें सारा कार्य पूर्ण हो सकता है। ऐसे BLO जो किसी भी वजह से कार्य में पिछड़ गए हैं और जिनको सहयोग की आवश्यकता उनको यथा आवश्यक सहयोग दिलाया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व दिनाॅक 07 दिसम्बर 2025 को हर पोलिंग बूथ पर BLO उपस्थित रहेंगे और राजनैतिक दलों द्वारा तैनात बूथ लेवल एजेंट (BLAs) के साथ बैठक होगी। जिसमें BLO द्वारा शिफ्टिड, मृतक, स्थानान्तरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं की सूची BLAs को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका नाम ड्राफ़्ट मतदाता सूची में नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक का कार्यवृत बीएलओ द्वारा बनाया जाएगा।

     बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल सहित पवन पटेल अपना दल, बद्रीप्रसाद त्रिपाठी भाजपा, सुश्री प्रतिभा रिछारिया कांग्रेस, राधेलाल बौद्ध समाजवादी पार्टी, ब्रजेश कुमार बीएसपी, अमीरचंद्र आर्य कांग्रेस, श्री विनोद नायक भाजपा एवं अभिषेक जैन भाजपा सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभागीय आधिकारिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

--

आनन्द बॉबी चावला झांसी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe