Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: जनप्रतिनिधियों ने रामकृष्णपुर में आयोजित महारास के महाभोज में दिया सहयोग, ग्रामीणों के साथ प्रसाद ग्रहण किया

 जनप्रतिनिधियों ने रामकृष्णपुर में आयोजित महारास के महाभोज में दिया सहयोग, ग्रामीणों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो

ग्राम पी वी 25 रामकृष्णपुर, में आयोजित महारास मेला में भाजपा जिला मंत्री मोनिका साहा और नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर नारायण चंद्र साहा ने महारास के महाभोज का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महाभोज के कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

कार्य निरीक्षण के बाद, मोनिका साहा, नारायण चंद्र साहा और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महारास का प्रसाद (भोजन) ग्रहण किया।

इस दौरान, भाजपा जिला मंत्री ने सब्जी काटने में महिलाओं की मदद की, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने रसोई संभालने में सहयोग देकर ग्रामीणों का हाथ बँटाया।

सभी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महाराज का प्रसाद ग्रहण किया।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो की इस पहल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया।




Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe