विधायक विक्रम देव उसेंडी ने देवपुर में किया ₹20 लाख के मिनी स्टूडियो का भूमिपूजन, मतदाता सूची पुनरीक्षण की ली जानकारी।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
अंतागढ़ विधानसभा के विधायक विक्रम देव उसेंडी देवपुर के सघन दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए एक मिनी स्टूडियो का भूमि पूजन किया, वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की।मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
विधायक उसेंडी ने देवपुर में स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के विषय में चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में नियुक्त सहकारी बीएलओ से विस्तृत जानकारी ली कि कितने लोगों के फॉर्म जमा हो चुके हैं और कितने आवेदन लंबित हैं।
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और बीएलए से विशेष रूप से कहा कि वे शेष बचे लोगों का फॉर्म भरवाने में पूर्ण सहयोग करें तथा लोगों की हर संभव मदद करें।
इसी क्रम में विधायक द्वारा देवपुर में ₹20 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मिनी स्टूडियो का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस स्टूडियो के निर्माण से क्षेत्र के कलाकारों और रचनात्मक युवाओं को अपनी कला को निखारने और मंच प्रदान करने में बड़ी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विधायक विक्रम देव उसेंडी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से:
जिला उपाध्यक्ष दीपंकर दत्ता
मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़
जिला पंचायत सदस्य दीपंकर राय
अमर ब्रह्मचारी,
मंडल उपाध्यक्ष तुषार सरदार
मंडल महामंत्री बिमल साहा और अमित दास
मंडल मंत्री स्वरूप चक्रवाती
पखांजुर युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार
अंजली अधिकारी , अरूप सरकार , उत्तम सरकार
युवा मोर्चा के आकाश सरकार
देवपुर पंचायत के उपसरपंच मनोज मंडल तथा अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
