सांसद भोजराज नाग ने कापसी दुर्गा पूजा उत्सव में लिया भाग।
संवाददाता स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
कापसी में महाअष्टमी दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सांसद भोजराज नाग ने शिरकत की और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा पंडाल में उपस्थित सभी लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपंकर दत्ता, उपाध्यक्ष तुषार सरदार, महामंत्री बिमल साहा, मंत्री स्वरूप चक्रवर्ती, आकाश सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
