Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: गायत्री शक्तिपीठ मल्लावां में नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर संपन्न हुआ गायत्री यज्ञ

 चन्दगीराम मिश्रा हरदोई यूपी

गायत्री शक्तिपीठ मल्लावां में नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर संपन्न हुआ गायत्री यज्ञ।

मल्लावां हरदोई नवरात्रि व्रत अनुष्ठान की पूर्णाहुति  पर शांतिकुंज (हरिद्वार ) द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ मल्लावां में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें भक्तगणों ने आहुतियां समर्पित कर आत्म कल्याण  व विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

       


   गायत्री शक्तिपीठ मल्लावां में नवरात्रि व्रत अनुष्ठान एवं अनवरत चल रहे गायत्री महामंत्र जप की पूर्णाहुति  पर विश्व कल्याण की भावना से किए गए गायत्री महायज्ञ यज्ञ को परिब्रजक राजकुमार कुशवाहा ने विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया। यज्ञ के समय गीत - होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से, गाते हुए भक्तगणों ने यज्ञ स्तुति की। यज्ञ के पश्चात कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य बनाया।


शांतिकुंज से पधारे प्रतिनिधि अभय सिंह ने इस मौके पर बताया कि इस गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना सन 1981  में शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने स्वयं की थी तब से लेकर आज तक यहां पर अनवरत रूप से नियमित यज्ञ आरती के सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं और सभी संस्कार निशुल्क संपन्न कराए जाते हैं।

           इस मौके पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गंगाराम गौड़,केशव कुमार, विपिन सोनी ,राकेश शर्मा , ज्ञान प्रकाश सोनी, महेंद्र श्रीवास्तव, परमेश्वर दीन, विवेक कनौजिया , डॉ जागेश्वर सरोज, कुलदीप सिंह,विनीत गुप्ता मास्टर  ,सुनील शुक्ला,तरुण कनौजिया ,राजबहादुर कनौजिया,राम कुमार कश्यप , जयप्रकाश, कैलाश चंद्र गुप्ता, विकास गुप्ता, एवं महिला मंडल से विद्या देवी , मीरा देवी ,उषा देवी ,नीलम ओमर, गायत्री देवी, ममता श्रीवास्तव, सरोजनी देवी सहित सैकड़ो गायत्री परिजन मौजूद रहे।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe