शारदीय समाज सेवा समिति की बैठक संपन्न, समाज कल्याण का लिया संकल्प।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
शारदीय समाज सेवा कांकेर, जिला किसान कल्याण,श्रमिक कल्याण, बहूउद्देश्य समाज कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अध्यक्ष मनमथ मंडल के निवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक में समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज के उत्थान और कल्याणकारी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया था। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष मनमथ मंडल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य करने और समाज के जरूरतमंद तबके तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपनी सहमति जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समिति के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग करेंगे।
यह बैठक समिति के आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मनमथ मंडल, जिला उपाध्यक्ष राधा माधव मैत्र, सचिव प्रशांत धर, कोषाध्यक्ष प्रदीप सील,संचालक किशोर सरकार, सहसंचालक अंजली अधिकारी, संगठन परिचालक स्वतंत्र नामदेव, सलाहकार आलोक विश्वास, विशेष संयोजक विश्वजीत राय, संगठन प्रभारी प्रेमानंद हालदार, जिला प्रमुख सचिन मंडल, जिला प्रभारी नमिता विश्वास एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।