Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: रतनपुर मुख्य सड़क बदहाल: धान खरीदी से पहले मरम्मत की मांग

 रतनपुर मुख्य सड़क बदहाल: धान खरीदी से पहले मरम्मत की मांग।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 


ग्राम पंचायत पित्तेभोड़िया के आश्रित ग्राम पी.वी. 118 रतनपुर, को चाणक्यपुरी धान खरीदी केंद्र और पखांजूर शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। लगभग दो किलोमीटर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।

बारिश के कारण यह सड़क कीचड़ और गड्ढों से भर जाती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। धान खरीदी का सीजन नजदीक है और किसानों को इसी बदहाल रास्ते से होकर चाणक्यपुरी स्थित धान खरीदी केंद्र तक अपना अनाज ले जाना पड़ता है। प्रति वर्ष सड़क की खस्ताहाली की वजह से किसानों को धान परिवहन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

स्थानीय ग्रामीण मनोज दास, गोपाल ब्रह्मचारी, राजू नेताम, बनकेश मंडल, राजेश, आशीष ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और इस मार्ग को पक्की सड़क में बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सड़क कई गांवों के लिए जीवनरेखा है और इसकी तत्काल मरम्मत न होने पर धान खरीदी के दौरान किसानों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe