Type Here to Get Search Results !
BREAKING

हजरतगंज लखनऊ: DM आवास के बाहर अपनी रिवाल्वर से युवक ने ख़ुद को मारी गोली

 हजरतगंज लखनऊ 

सौरभ पाण्डेय


   DM आवास के बाहर अपनी रिवाल्वर से युवक ने ख़ुद को मारी गोली..!

खबर हजरतगंज लखनऊ से है आपको बता दे.. लखनऊ के तालकटोरा निवासी

 एक व्यक्ति द्वारा बंद गाड़ी में स्वयं को गोली मार लिया है। इस सूचना पर तत्काल थाना हजरतगंज पुलिस, पुलिस उपायुक्त मध्य, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य, सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज एवं फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।

         मौके पर पहुंचकर पाया गया कि स्टार्ट हालत में खडी कार, होंडा BRV सं. UP32KE8099 में चालक सीट पर बैठे एक युवक ने प्रथम दृष्टया स्वयं को कनपटी पर गोली मार लिया है, जिनके दाहिने हाथ में रिवाल्वर व पास में एक छोटी पन्नी में 04 अदद जिंदा कारतूस एवं रिवाल्वर में 01 खोखा कारतूस और 05 जिंदा कारतूस ( कुल 09 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस ) मिले।   

           मृतक के पास मिले पर्स से उक्त रिवाल्वर का लाइसेंस भी मिला है, जिससे मृतक की पहचान इशांन गर्ग उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र पराग गर्ग निवासी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ के रूप में हुयी है। मृतक के परिजनों को सूचना भिजवायी जा रही है। शव को नियमानुसार कार्यवाही कर मोर्चरी भिजवा दिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe