रेहान ख़ान रिपोर्टर रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने 5 कार्यों का उद्घाटन किया, फर्रुखाबाद के वार्ड 24 आजाद नगर में सड़क निर्माण कार्य भी शामिल
फर्रुखाबाद की नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने पांच लोक निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में कांशीराम कॉलोनी और वार्ड नंबर 24 आजाद नगर में खादियां अहमदगंज से दाऊद खां तक सड़क का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है।इस अवसर पर सभासद पति जयवीर शाक्य ने अध्यक्ष का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मनोज अग्रवाल और अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने दुर्गा कॉलोनी में पानी की समस्या के समाधान हेतु हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से शहर में साफ-सफाई बनाए रखने और सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की अपील भी की।
इस उद्घाटन समारोह में मृदुल वर्मा, मनोज गुप्ता, उबैस खान, सफाई नायक राजेश बाल्मीकि, ठेकेदार सुंदर गुप्ता, सभासद दुर्गेश शाक्य की पत्नी जयवीर सिंह शाक्य सहित वार्ड नंबर 24 आजाद नगर के कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इनमें विजय शाक्य, विजय मौर्य, अवनीश शाक्य, मनोज मौर्य, पंकज शाक्य, संजीव शाक्य, दुष्यन्त कुमार, सुमित शाक्य, आकाश शाक्य, अजीत शाक्य, बंटी शाक्य, रामलखन बाल्मीकि, सुरेश चंद्र बाल्मीकि, उपनेश शाक्य, सभासद पुत्र दीपक शाक्य, रामू यादव, बनारसी यादव, हरभान सिंह यादव, सूरज भान सिंह यादव, लल्ला सिंह यादव और अनिल यादव शामिल थे। इस दौरान सभासद पति जयवीर शाक्य का भी स्वागत किया गया और उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।