Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: अंततः विवादों से घिरे फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर मनोज सरकार का कोरर में तबादला

 अंततः विवादों से घिरे फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर मनोज सरकार का कोरर में तबादला।


पत्रकार - स्वतंत्र नामदेव

कांकेर जिला ब्यूरो 

टी टी एन 24 न्यूज

 (समय का सच)

पत्रकार समूह के द्वारा शिकायत करने के पश्चात विभाग द्वारा लिया गया यह निर्णय।


संयुक्त संचालक कृषि बस्तर संभाग जगदलपुर के द्वारा तत्परता दिखाते हुए 17 वर्ष से पैतृक निवास में पदस्थ रहकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के कई मामलों में संलिप्तता शिकायत मामले में फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर मनोज सरकार का तबादला भानुप्रतापपुर संभाग अंतर्गत कोरर में कर दिया गया। 


परलकोट क्षेत्र के खाद निरीक्षक मनोज सरकार के खिलाफ पत्रकार समूह के द्वारा की गई शिकायत के बाद कृषि विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनोज सरकार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अस्थाई रूप से भानुप्रतापपुर विकासखंड के कोरर क्षेत्र में भेजा गया है। उनकी स्थान पर कोरर के कृषि विकास अधिकारी अनिमेश गावड़े को पखांजूर का प्रभार सौंपा गया है।

मनोज सरकार पर कार्यालयीन कार्य व्यवस्था के तहत कई गंभीर शिकायतें थीं, जिनके कारण विभाग की छवि पर असर पड़ रहा था। इन शिकायतों की गहन और निष्पक्ष जाँच के लिए उनका स्थानांतरण आवश्यक माना गया।

इस कदम से यह साफ होता है कि प्रशासन शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और जाँच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना चाहता है। अब देखना यह है कि जाँच में क्या निकल कर आता है और क्या मनोज सरकार के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हो पाती है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe