Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

पखांजूर: प्राचार्य श्यामल डे के पदोन्नति होने पर स्थानांतरण हो गया जिसके चलते छात्रों के साथ शिक्षक भी भावुक हो गए

 *प्राचार्य श्यामल डे के पदोन्नति होने पर स्थानांतरण हो गया जिसके चलते छात्रों के साथ शिक्षक भी भावुक हो गए*


 *रिपोर्टर/ उत्तम बनिक पखांजूर* 

पखांजूर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हरनगढ़ के प्रभारी प्राचार्य श्यामल चंद्र डे के प्राचार्य के पद पर पदोन्नति होने पर विद्यालय स्टाफ की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी देवकुमार शील एवं वरिष्ठ अतिथि वर्तमान प्राचार्य कविन्द्र सेन रहे। 

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। 


खण्डशिक्षा अधिकारी देवकुमार शील ने पदोन्नति पर प्राचार्य श्यामल चंद्र डे को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्कूल ने कई उपलब्धियां हासिल की और इस प्रयास को लगातार बढ़ाया जाएगा।

विदाई समारोह के दौरान,स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक,रंगारग नृत्य प्रस्तुत किया,शिक्षकों और छात्रों ने विभिन्न गीत गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान विदाई गीत गाते हुए शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। प्राचार्य श्यामल चंद्र दे के साथ-साथ कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर भावुक दिखी।


अपने संबोधन में, शिक्षकों और अतिथियों ने प्राचार्य श्यामल चंद्र डे के समर्पित और सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के अंत में, शाला परिवार की ओर से प्राचार्य श्यामल चंद्र दे को स्मृति चिह्न के रूप में उपहार भेंट किया गया।

यह विदाई समारोह हरनगढ़ के शैक्षणिक समुदाय के लिए एक यादगार क्षण बन गया।

पदोन्नति प्राचार्य श्यामल चंद्र डे ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान जो सहयोग सभी से मिला उसका वह हमेशा याद रखेंगी। 

अपने घोषणा अनुसार गत वर्ष 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को₹10000 चेक के माध्यम से देखकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गोपाल ब्रह्मचारी,ग्रापं सरपंच,उपसरपंच,सचिव,शिक्षक,शिक्षिका सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe