Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: कृषि अधिकारी संघ ने सरकार से अपनी माँगें पूरी करने का आग्रह किया

 कृषि अधिकारी संघ ने सरकार से अपनी माँगें पूरी करने का आग्रह किया।


पत्रकार- स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 

टी टी एन 24 छत्तीसगढ़

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने आज अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने विरोध स्वरूप 8 और 9 सितंबर को काली पट्टी पहनकर काम किया, लेकिन उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

संघ ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे बिना संसाधन भत्ते के ऑनलाइन काम नहीं करेंगे। संघ का कहना है कि उनकी मांगें कर्मचारी और किसान दोनों के हित में हैं, और उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इन पर निर्णय लेने का आग्रह किया है।

इस ज्ञापन के माध्यम से, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और कृषि विकास अधिकारियों ने सरकार से उम्मीद जताई है कि वे उनकी जायज मांगों पर ध्यान देंगे और सहयोग करेंगे।


ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष रथींद्रनाथ बैनर्जी,  ब्लॉक अध्यक्ष नारायण हालदार, उत्तम सरकार, मानिक साहा, दीपांकर मिस्त्री, रथिन विश्वास, विनायक बैरागी, एवं संघ के समर्थन में उद्यान विभाग से थनेंद्र कोमा, सुजीत कर्मकार उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe