Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: जल संसाधन विभाग कापसी ने रचा इतिहास राज्योत्सव प्रदर्शनी में मिला द्वितीय स्थान

 जल संसाधन विभाग कापसी ने रचा इतिहास राज्योत्सव प्रदर्शनी में मिला द्वितीय स्थान।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो

एकता और उत्कृष्ट कार्य के प्रतीक, जिला स्तरीय राज्योत्सव कांकेर में इस वर्ष जल संसाधन विभाग उप संभाग कापसी ने अपनी मेहनत और समर्पण से एक नई मिसाल कायम की है। विभाग ने राज्योत्सव के दौरान आयोजित विभागीय प्रदर्शनी में परलकोट जलाशय का मॉडल प्रस्तुत कर कुल 30 विभागों में से द्वितीय स्थान प्राप्त कर कांकेर जिले का गौरव बढ़ाया है।

यह उपलब्धि विभाग के तकनीकी नवाचार, योजनाओं के प्रभावी प्रदर्शन और जल संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाती है।

इस शानदार सफलता पर जल संसाधन विभाग परिवार को चारों ओर से शुभकामनाएँ और बधाइयाँ मिल रही हैं। विभाग के अधिकारियों ने इस सम्मान को पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और एकजुटता का परिणाम बताया और आगे भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया है।

राज्योत्सव मंच पर विभाग की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो विशेष सहभागी - उप संभाग कापसी और उप संभाग क्रमांक-2 को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन उप संभागों का योगदान विभाग की ऐतिहासिक जीत का आधार बना।

 जल संसाधन विभाग की यह सफलता न केवल उनके कार्य की उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि जल संरक्षण और संसाधन प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषय को भी केंद्र में लाती है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि भविष्य में भी विभाग को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रहेगी।

विधायक कांकेर आशाराम नेताम, मत्स्यत बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष भरत मटियारा, नगर पालिका अध्यक्ष कांकेर अरुण कौशिक, मोहन मंडावी, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला कलेक्टर कांकेर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई कापसी आर एल धीवर, एसडीओ कांकेर गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक इस एतिहासिक क्षण का हिस्सा रहे।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe