Etawah News: महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24
जसवंतनगर/इटावा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज श्री रूपेंद्र टोंगर के दिशा-निर्देश पर तथा एसएसपी इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार सोमवार रात बलरई थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज के नेतृत्व में ब्रह्माणी देवी मंदिर परिसर में बनाये गए पिंक बूथ पर महिलाओं से जुड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अधिकार मित्र ऋषभ पाठक, महिला आरक्षी सावित्री और पूजा ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले सकती हैं।
जानकारी दी गई कि महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, और फायर ब्रिगेड 101 पर तत्काल सहायता मिलती है। वहीं,निशुल्क सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर15100 और महिला थाना संपर्क नंबर पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। ब्रह्माणी मन्दिर पर बना पिंक बूथ महिलाओं के लिए कारगर साबित होगा।इस दौरान क्राइम निरीक्षक रमेश कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, प्रदीप कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, धर्म सिंह और आशू सहित पुलिस टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
