कथा श्रवण करने से मन पवित्र होता है। सम्पति कुमार त्रिपाठी
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई
मल्लावां/हरदोई कस्बे में हुआ कथा का आरंभ बड़ा चौराहे पर निवास करने वाले प्रेम कुमार गुप्ता व नीलम गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है ।जिसमें कथा व्यास संपत्ति कुमार त्रिपाठी जो नैमिष धाम से पधारे हैं। उनके मुखारबिंदु से 15 सितंबर से श्रोताओं के द्वारा कथ का श्रवण किया जा रहा है। ऐसा कहा गया है कि जो भी व्यक्ति भागवत कथा का श्रवण करता है। उसके समस्त पापों का नाश भगवान वासुदेव कर देते हैं भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से ही व्यक्ति के अंदर अंधकार रूपी जो अज्ञान होता है उस अंधकार रूपी अज्ञान का नाश हो जाता है। कथा व्यास ने बताया आज मंगलवार है और मंगलवार के दिन हनुमान बाबा का स्मरण न हो यह संभव नही है। हनुमान का भजन कीर्तन हुआ। और बजरंग बली को याद किया गया।इस अवसर कथा व्यास द्वारा कई वृत्तान्त सुनाये गये और भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। इस अवसर कथा यजमान प्रेम कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी नीलम गुप्ता उपस्थित रहे अन्य उपस्थित रहने वालों में प्रवीण गुप्ता अजय गुप्ता अजय यादव विजय गुप्ता, धीरज गुप्ता, रजनीश गुप्ता,किशोर यादव, मंजू लता गुप्ता, हरी नारायण गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता शालिनी गुप्ता,मीनाक्षी गुप्ता साहित मल्लावां के शिक्षित व बुद्धजन उपस्थित रहे।