Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद: महिलाओ के स्वावलंबन का प्रतीक है मिशन शक्ति: सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय

 *रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077*


*महिलाओ के स्वावलंबन का प्रतीक है मिशन शक्ति: सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय*

उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत कर दी है। फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुतासी उच्च प्राथमिक विद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की अगुवाई में मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला स्वावलंबन, अधिकार और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। 


सीओ सिटी ने बताया कि मिशन शक्ति महिलाओं के स्वावलंबन का प्रतीक है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।


थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए भी प्रेरित किया।


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, ग्राम सचिव ओम पांडे, पंचायत मित्र भगवानदास और पंचायत सहायक अनिकेत राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe