Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

एटा: भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केक काटकर मनाया तृतीय स्थापना दिवस

 जिला संवाददाता हेमेंद्र गुप्ता एटा

   

भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केक काटकर मनाया तृतीय स्थापना दिवस


एटा। नेशनल हाइवे स्थित राष्ट्रीय कैंप कार्यालय चंद्रमुखी पैलेस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा 13 अगस्त को भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन का तृतीय स्थापना दिवस केक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनाथ सिंह चौहान राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष ने द्वारा की गई। 

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय हलधर किसान यूनियन सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। संगठन के कई प्रकोष्ठ से पदाधिकारियों ने मंच की शोभा बढ़ाते हुए अपने अपने विचारों से किसानो व आम नागरिकों को किसानो की समस्याओं के साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमो के बारे में भी जानकारी साझा की। मंच पर अध्यक्षता के रूप में भारतीय हलधर किसान यूनियन के कोर कमेटी अध्यक्ष शिवनाथ सिंह चौहान द्वारा की गई। 

संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई जिसमे प्रमुख रूप से सबसे पहले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सभी किसानो व जिले से आये पत्रकारों का सम्मान किया गया। साथ ही यादवेंद्र सिंह राष्ट्रीय संरक्षक, राजकुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राजवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव, लक्ष्मी राज सिंह, देशराज सिंह भगत जी, विमल यादव, शैलेश कुमार, विनय कुमार सिंह, आदि मंच पर उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव द्वारा किया गया, व मंच की व्यवस्था व कार्यक्रम प्रभारी संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा साजन देव वार्ष्णेय द्वारा की गई थी। पत्रकारिता जगत में जनपद एटा,फिरोजाबाद व हाथरस, कासगंज, आगरा आदि जिलों से आए पत्रकारों को राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सम्मान स्वरुप माइक आईडी बैग भेंट देकर सम्मानित किया गया। 


मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि हर जंग में किसानो के साथ संघठन दिन रात खड़ा रहेगा क्योंकि संघठन किसान भाइयों के संघर्ष की कहानी है। इस संगठन की 13/8/2022 को स्थापना हुई थी और हम सब एक साथ एक मंच पर खड़े होकर सरकार व प्रशासन से आंख से आंख मिलाकर किसानो के हक की बात कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश में या प्रदेश में किसी भी किसान के साथ अन्याय होगा की होंगी उस किसान की लड़ाई राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में भारतीय हलधर किसान यूनियन लड़ेगी और किसान की जीत होने पर ही लड़ाई बंद होगी। हमारी लड़ाई इस देश की मिट्टी की है जिससे इस देश में अन्न उगता है। और अन्न को देश का हर नागरिक उपभोग पेट भरता है। इसलिए किसानो के जो कार्य करेगा, किसान उसकी बात करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के तमाम जनपदों से आये पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। समान समारोह के बाद कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का भोज कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe