Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मध्यप्रदेश: MP सरकार का नया मिशन, स्टूडेंट्स को मिलेंगे साइकिल, लैपटॉप और स्कूटर, मेडिकल एजुकेशन मुफ्त: सीएम डॉ.मोहन यादव

 मध्यप्रदेश 

MP सरकार का नया मिशन, स्टूडेंट्स को मिलेंगे साइकिल, लैपटॉप और स्कूटर, मेडिकल एजुकेशन मुफ्त: सीएम डॉ.मोहन यादव

ब्यूरो रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश मे अब पढ़ाई सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, एक रोमांचक सफर बनने जा रही है! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जुलाई को शिक्षा को लेकर कुछ ऐसे ऐलान किए, जो छात्रों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में सपने लेकर आए हैं। अब अगर कोई छात्र कक्षा 6 या 9 में है और उसका स्कूल घर से दो किलोमीटर से ज्यादा दूर है, तो उसे सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त साइकिल दी जाएगी। इस अभियान के तहत सरकार की ओर से 5 लाख से ज्यादा साइकिलों की तैयारी कर ली है।


इतना ही नहीं, अगर आप पढ़ाई में तेज हैं, तो सरकार आपके लिए और भी इनाम लेकर आई है। जो छात्र 75% या उससे अधिक अंक लाते हैं, उन्हें मिलेगा लैपटॉप, और जो अपने स्कूल में टॉप करते हैं, वे स्कूटर पर फर्राटा भरते नजर आएंगे! CM यादव ने कहा, 'बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए, चाहे वह दूरी की हो या पैसों की।'

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe