Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मनेंद्रगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर उठाए सवाल, अफीम खेती में भाजपा नेताओं के नाम आने पर कांग्रेस का हमला

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ 


जिला कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर उठाए सवाल, अफीम खेती में भाजपा नेताओं के नाम आने पर कांग्रेस का हमला 

मनेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अवैध अफीम की खेती और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी ने कहा कि प्रदेश में नशीली दवाइयों, प्रतिबंधित गोलियों और अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। बीते महीनों में नारकोटिक्स के हजारों मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।


भरतपुर सोनहत पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश नशे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रही है। शराब, गांजा, अफीम और अन्य मादक पदार्थों का नेटवर्क गांव-गांव तक फैल चुका है, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि जिस भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती का मामला सामने आया है, वह पहले भाजपा किसान मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे नेता की तस्वीरें प्रदेश के बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उक्त भाजपा नेता की तस्वीर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि जब भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ऐसे लोगों की नजदीकियां सामने आ रही हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सरकार को नशे के खिलाफ कठोर अभियान चलाना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।


जिला कांग्रेस महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर नशे का कारोबार संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।


आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe