Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जसवंतनगर/इटावा: Etawah News: जसवंतनगर में सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

 Etawah News: जसवंतनगर में सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिवस पार्टी स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारी धूमधाम के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता द्वारा केक काटकर कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया। 


     विवरण के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस की अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि आज यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर यह संकल्प लें कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की सरकार लाने के लिए सभी लोग यथाशक्ति परिश्रम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यहां यह भी संकल्प लेना होगा कि हम सभी परस्पर मनमुटाव एवं आपसी मतभेदों को भुला कर पार्टी के हित में जी जान से जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में जिस प्रकार हर वर्ग का आदमी परेशान है उनकी हम सभी मदद करें और उसके साथ खड़े हो। यदि हम सभी एकजुट होकर यह काम करते रहे तो 2027 में सरकार बन कर रहेगी।


       कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, न. पा परिषद में सांसद प्रतिनिधि हाजी मो शमीम एवं विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, किसान सेवा सहकारी समिति जसवंत नगर के अध्यक्ष विनोद यादव, विद्याराम यादव, अशोक क्रांतिकारी, राशिद सिद्दीकी, ऋषिकांत चतुर्वेदी, सुभाष गुप्ता,रामवीर सिंह यादव, पूर्व सभासद सुनील यादव, चंद्र मोहन यादव, राजपाल सिंह यादव, पिंकी यादव,अभिषेक गांगलस, गोपाल गुप्ता, समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सीमा यादव, पूजा गुप्ता, मीरा गुप्ता, नसीम बेगम, रामबेटी, रत्नेश कुमारी, वर्षा कश्यप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe