Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जसवंतनगर/ इटावा: जसवंतनगर में सपा के पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव के आवास पर हाल जानने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, नगला बिछू में शिक्षक के निधन पर परिवार से मिले

जसवंतनगर में सपा के पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव के आवास पर  हाल जानने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, नगला बिछू में शिक्षक के निधन पर परिवार से मिले

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार

जसवंतनगर/ इटावा: जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दो अलग स्थानों पर मुलाकात की। उन्होंने यादव नगर में पूर्व राज्यमंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता विश्राम सिंह यादव से मिलकर उनका हालचाल जाना। शिवपाल ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


इसके बाद वे नगला बिछु स्थित दिवंगत शिक्षक उमेश चंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। शिवपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य की प्रार्थना की।


इस दौरान उनके साथ कन्नौज पीडीए प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर और सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता मौजूद थे। साथ ही सपा नेता विनोद यादव, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र मोना यादव, सुघर सिंह और भुजवीर सिंह एडवोकेट, रामवीर सिंह यादव भी शामिल रहे। पूर्व सभासद सुनील यादव अहीर टोला समेत विशेष रूप से सीएम यादव व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe