Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: शिल्पी हत्याकांड में गढ़ी रसूलपुर पीड़ितों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

 शिल्पी हत्याकांड में गढ़ी रसूलपुर पीड़ितों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव। 


पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए का किया सहयोग कहा सीबीसीआईडी जांच कराऊंगा ।



ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

हरदोई। जिले के चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर 30 अप्रैल को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर पहुंचे। उन्होंने शिल्पी कुशवाहा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। सपा मुखिया ने शिल्पी के पिता राम रईस कुशवाहा और अन्य परिजनों से खाट पर बैठकर काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए कहा कि बेटी के साथ हुई यह दर्दनाक घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। 


परिवार को पार्टी फंड से पांच लाख रुपए का चेक देते हुए कहा कि पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए शिल्पी हत्याकांड की अपने लेटर पैड पर सीबीसीआईडी मांग करूंगा कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि शिल्पी हत्याकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में लापरवाही के आरोपों के चलते तत्कालीन मल्लावां थाना प्रभारी शिवाकांत पांडे को भी निलंबित किया जा चुका है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अखिलेश यादव ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव से लेकर मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं अखिलेश यादव ने गढ़ी रसूलपुर से निकलकर बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचकर पूजन अर्चन किया मंदिर पर अखिलेश यादव के पहुंचते ही सैकड़ो की संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ जमा हो गई ।

बाबा सुनासीर नाथ समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ल ने कहा कि 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर पर सफाई एवं डेकोरेशन का कार्य बेहतरीन तरीके से प्रशासन एवं कमेटी द्वारा कराया गया था लेकिन दुर्भाग्य रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जो देवों के देव महादेव बाबा सुनासीर नाथ के दर्शन करने नहीं पहुंच पाए जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार आज भी गरम है लेकिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भनक लगते ही पीड़ित परिवार से मिलकर बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचकर पूजन करने का यश प्राप्त कर लिया। बाबा सुनासीर नाथ नाथ मंदिर से सपा सुप्रीमो सीधे लखनऊ एक्सप्रेसवे द्वारा प्रस्थान कर लिया ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe