इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
स्लग
चारपाई पर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या
एंकरजैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे अधेड़ की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वह घर के बाहर पशु आश्रय के पास चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे जबकि उनकी पत्नी भी दूसरी चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर पास में ही सो रही थीं। अज्ञात हमलावर ने सो रहे संतोष तिवारी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी के हल्ला गुहार पर बगल में दूसरे घर में सो रहे परिजन आए और लहूलुहान देखकर तत्काल अस्पताल ले कर चले गए जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मातम पसर गया। मृतक की पत्नी कमला तिवारी ने दिए तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को रात 01:10 से 1:20 के बीच घटना घटी है।
मृतक की पत्नी गांव में आंगनवाड़ी सहायिका के पद कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र हैं बड़ा पुत्र अमन तिवारी इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। तथा दूसरा बेटा कृतज्ञ इंटर की परीक्षा पास किया है और अपने मृतक पिता के साथ घर पर खेती किसानी करते थे। मृतक संतोष तिवारी अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए
नवागत एसपी प्राची सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
बाइट 1
मृतक का पुत्र कृतज
बाइट 2
एडिशनल एसपी पूर्वी तेजवीर सिंह
